चतरा, जून 20 -- चतरा, विधि संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के निर्देश पर कानूनी जागरुकता अभियान चलाया गया। यह अभियान शुक्रवार को बासीमा ग्राम में चलाया गया। जिसका नेतृत्व सचिव तारकेश्वर दास ने किया। जागरुगता अभियान में कानूनी जानकारी, कानूनी सहायता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी शिक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विवाह, तथा नशा मुक्ति के बारे में लोगो को बताया गया। इस अभियान में पीएलवी संदीप कुमार मुंडा के द्वारा विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...