सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बाल सुधार गृह एक नाबालिग के आकस्मिक निधन की सूचना पर सोमवार को जिप सदस्य जोसिमा खाखा सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मिली। मौके पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। उन्होंने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को घर भेजवाने में सहयोग किया। वहीं किशोर के पार्थिव शरीर पर कफन ओढ़ाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने किशोर के मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही मृतक बंदी के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की। जोसिमा ने परिजनों का हर संभव मदद करने एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया। मौके पर लीला नाग, प्रतिमा कुजूर आदि उपस्थित थे। मृतक की मां ने डीसी को दिया ज्ञापन, जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.