लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी निवासी वरिष्ठ बाल साहित्यकार एवं पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य 75 वर्षीय संतकुमार बाजपेई 'संत का शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू सहित नगर के तमाम नागरिकों, साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उन्हें एक उत्कृष्ट शिक्षक, संवेदनशील साहित्यकार और बच्चों के प्रिय रचनाकार के रूप में याद किया। शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि संत के निधन से साहित्य जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके योगदान को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा। शनिवार को उनका अन्तिम संस्कार मुक्तिधाम में कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...