पाकुड़, मार्च 29 -- महेशपुर। एक संवाददाता प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोगर-महेशपुर पाकुड़-1 में शुक्रवार शाम को बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तेलियापोखर पंचायत की मुखिया मरीयम मरांडी उपस्थित थी। बाल संसद कार्यक्रम में मुख्य रुप से भारत के लोकतंत्र में सरकार के गठन, लोकतंत्र में सरकार पर नियंत्रण, सत्ता में जनता की साझेदारी, सरकार कैसे चलती है, विधायी कार्य सहित लोकतंत्र व सरकार से संबंधित विषयों पर प्रश्नकाल कर जानकारी दी गई। बाल संसद कार्यक्रम को यूथ पार्लियामेंट के नाम से भी जाना जाता है। बाल संसद कार्यक्रम में ओल्ड पेंशन जारी की जाय तथा पेपर लीक विषय पर कानून बने विषय पर प्रश्नकाल कर जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रिंसिपल नवीन कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद मनीषा ग्रुप के द्वारा ...