लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में विद्या भारती योजना अनुसार बाल संसद का चुनाव शनिवार को लोकतांत्रिक विधि से किया गया। चुनाव प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आचार्य प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक विधि से बाल संसद का गठन किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होने से भविष्य में उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रभारी मधुमिता शर्मा ने कहा कि बाल संसद चुनाव स्कूल में लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास की प्रकिया का प्रयास करता है। स्कूल के माध्यम से विद्यार्थी आने वाले भविष्य में चुनावी पद्धति को सीख सकते हैं। मौके पर चुनावी पर्यवेक्षक मधुमिता शर्मा, चुनावी सर्वाधिकारी प्रमेंद्र सिंह, पीठासीन अधिकारी जया मिश्रा, सामग्री कोषांग श्वेता संदेश, विकास भारती। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.