पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय आदिवासी रानीपतरा में बाल संसद का चुनाव लोकतंत्रातिक तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में कराया गया। शनिवार को बाल संसद के चुनाव के परिणाम घोषित किये गये। मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षिका किरण कुमारी, शिक्षक आलोक कुमार रिंकू, संजीव कुमार वर्मा, रामदेव रमण, दीपक कुमार नभोनील नंद, कृष्ण कन्हैया पाठक, आशीष कुमार, रंजन केरकेट्टा, मनोरंजन प्रसाद यादव आदि मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मंडल के नेतृत्व में मतगणना का कार्य संपन्न कराया गया। प्रधानमंत्री के पद सात प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अमन कुमार को 82 मत मिले। निकटतम राधिका कुमारी को 47 मत मिले। इस प्रकार अमन कुमार 35 मत से विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जल एवं कृषि मंत्री, विज्ञान...