गिरडीह, जनवरी 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों को ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सशक्त बनाने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में न्याय, समानता, शांति और स्थायित्व के मूल्यों के आधार पर बाल संरक्षण तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में जामताड़ा जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश चंद्रा थे। उन्होंने समिति सदस्यों को बाल अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि सुरक्षित बचपन ही सशक्त समाज की नींव है और ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति को बाल श्रम, बाल विवाह और बच्चों के शोषण जैसी कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मौके पर बीपीआरओ राधेश्याम राणा ने बाल संरक्षण तंत्...