गढ़वा, दिसम्बर 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीसी दिनेश यादव ने समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। जनसुनवाई के दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, अतिक्रमण, सरकारी योजनाओं का लाभ, रोजगार सृजन सहित विभिन्न प्रकार की 70 आवेदन प्राप्त हुआ। डीसी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को ससमय व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई कार्यक्रम में कांडी प्रखंड के बहेरवा गांव निवासी रामगति प्रजापति ने डीसी को आवेदन देकर अवगत कराया कि वर्ष 2019 में उनकी पुत्री अमृता देवी की हत्या उसके पति धर्मजीत प्रजापति ने पत्थर से कुचलकर कर दी थी। मृ...