सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान। सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बाल संरक्षण केंद्र, भैसाखाल को वॉटर आरओ सिस्टम प्रदान किया गया। इससे बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में बाल संरक्षण केंद्र के निदेशक राज कुमार सिंह एवं प्रिया भारद्वाज की उपस्थिति रही। बैंक की ओर से इस पहल का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी सुविधाएं समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। स्वच्छ पेयजल जैसी मूल आवश्यकता की पूर्ति बच्चों के बेहतर जीवन और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। बैंक सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

हिंदी हिन्...