रांची, जुलाई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के बाल संरक्षण इकाई में बहाली के लिए 12 जिलों के लिए आवेदन निकले हैं। ये बहाली जेजे बोर्ड के सदस्य, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन और सदस्य पद पर की जानी है। आवेदन की अंतिम तिथि नौ अगस्त है। इसमें बोकारो, दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, सिमडेगा जिलों में जेजे बोर्ड के लिए सोशल वर्कर सदस्य, महिला सोशल वर्कर सदस्य के आठ रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। वहीं, देवघर, लातेहार, पाकुड़, रांची के रिक्त सीडब्ल्यूसी चेयरमैन के चार पदों पर बहाली होगी। पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, कोडरमा, दुमका, देवघर के लिए आठ और महिला सदस्य के लिए पांच पदों पर नियुक्ती की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.