जहानाबाद, जून 12 -- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गुरुवार को यहां बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने को ले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को बाल श्रम की कुरीतियों से बचने की सलाह दी गई। श्रम विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सुबह कारगिल चौक से अरवल मोड़ तक एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने को ले समाहरणालय स्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार एवं अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह शपथ दिलाई गई। शपथ में यह संकल्प लिया गया कि हम स्वयं एव...