देवरिया, जून 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय से बाल श्रम को रोकने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह के नेतृत्व में को शहर में जागरूकता रैली निकली। इस दौरान पंफलेट बांटकर बाल श्रम रोकने के लिए आम जन को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर जनपद में 12 जून से 17 जून तक बाल श्रम के उन्मूलन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलेगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि बाल श्रम कराना एक दंडनीय अपराध है और हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि श्रम विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग, विकास विभाग, शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग, चिकित्सा...