संभल, जून 30 -- श्रम विभाग की टीम ने शहर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। यह अभियान शासन द्वारा निर्धारित बाल/किशोर श्रम उन्मूलन के लक्ष्य की पूर्ति के तहत आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व नवागत श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो. आज़म ने किया। उनके साथ थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम भी मौजूद रही। अभियान में टीम ने चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय और बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को बताया। निरीक्षण में जिन प्रतिष्ठानों पर बाल/किशोर श्रमिक कार्यरत पाए गए, उन पर सख्ती बरतते हुए सेवायोजकों को नोटिस जारी किए गए। अभियान में श्रम विभाग की टीम के साथ ललित कुमार (लिपिक), दीपक कुमार (उपनिरीक्षक, एएचटीयू), मो. शाहजेब अख्तर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.