पाकुड़, फरवरी 5 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ईंट भट्टों में श्रम अधीक्षक, पाकुड़ के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन एवं श्रमिक जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पाकुड़ प्रखंड के बेलडांगा, पियादापुर, बल्लभपुर, सेजा, रामचन्द्रपुर, कशीला एवं नरोत्तमपुर स्थित ईंट भट्टों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों एवं भट्टा संचालकों को बाल श्रम निषेध से संबंधित प्रावधानों एवं कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी ईंट भट्टा संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम से कार्य नहीं कराया जाए। श्रम अधीक्षक गिरीश चन्द्र प्रसाद ने बताया कि किसी भी प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियोजन पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके अतिरिक्त 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.