जमुई, मई 1 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के शुभ अवसर पर सुबह सुबह जन जागरूकता प्रभात फेरी को प्रभारी जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन, श्रम अधीक्षक, जमुई की मौजूदगी में समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस अवसर पर जिला श्रम प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी रहीं। श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने बताया कि बिहार में बाल श्रम उन्मूलन हेतु 5 मई 2025 को सघन छापेमारी अभियान हेतु धावा दल संचालित किया जाएगा। धावा दल के निरीक्षण के दौरान बाल श्रम कराने वाले नियोजकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जमुई में बाल श्रम उन्मूलन के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार और विभिन्न संगठन बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं, साथ ही बाल श्रमिकों को शिक्षा और सरकारी य...