हाजीपुर, अगस्त 8 -- हाजीपुर। नि.सं. बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविनद कुमार सिंह ने बाल श्रम उन्मूलन के विशेष पहल की जा रही है। बाल श्रमिकों को मुक्त करा कर उसे शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के कारण बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम में काफी अच्छी उपलब्धि हासिल हुई है। ईंट भट्टे में काम करने वाले बच्चों को पढ़ाई जोड़ने की योजना पर विचार चल रहा है। वे गुरुवार को स्थानीय परिसदन में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। प्रेस सम्मेलन के मौके पर, भाजपा के जिला प्रभारी संजय कुमार, भाजपा के दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री रवीन्द्र सिंह, प्रो.अजीत सिंह, मिथिलेश तिवारी आदि मौजूद थे। इसके पूर्व परिसदन जिला के श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...