चाईबासा, जून 13 -- चाईबासा, संवाददाता। झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर अधिकार मित्रों के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में स्थानीय सीएम स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय और एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में भी विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं और बाल श्रम उन्मूलन और बच्...