सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बचपन बचाओ आंदोलन ने सोमवार को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण और बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के तहत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो. नजीब अनवर के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल शोषण के विभिन्न रूपों के बारे में विस्तार से बताया और इस सामाजिक खतरे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण और बाल दुर्व्यापार से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने छात्र...