नैनीताल, मार्च 29 -- नैनीताल। हरमन माइनर स्कूल भीमताल के 10वीं के छात्र युगल किशोर सनवाल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के लिए चुना गया। उनके रचनात्मक और समस्या समाधान कौशल के लिए उन्हें एक लाख का पुरस्कार प्रदान किया गया। युगल किशोर के इस इनोवेटिव आइडिया को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। इस उपलब्धि पर संस्थान की शिक्षा एवं बाल विकास निर्देशिका डॉ. देवोरति बोस और प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने बाल वैज्ञानिक की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.