कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता मोहन आधारशिला विद्यालय शनिवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिफेंस काउंसिल सह अधिवक्ता किरण कुमारी, अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा एवं अधिवक्ता ललन चौधरी उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिवक्ता मिस किरण कुमारी ने पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट तथा बाल तस्करी से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे हम सभी को मिलकर समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) कोडरमा, रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करना तथा अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। इस दौरान डालसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.