गंगापार, मई 1 -- प्रगति ग्रामोद्योग समाज कल्याण संस्थान की ओर से ब्लॉक के सभागार में बाल विवाह निषेध विषय पर कार्यशाला का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहाकि बाल विवाह प्रथा पर प्रतिबंध है। नियम टूटना नहीं चाहिए। बाल विवाह से समाज में तमाम प्रकार की विषमताएं फैलती हैं। इसके लिए गांव की दलित बस्तियों में पहुंच, जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। जिला बाल कल्याण अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी ने कहाकि बाल श्रम व बाल विवाह रोकने के लिए सरकार ने कई योजनाए चला रखी हैं। लोगों को चाहिए कि वह योजना का लाभ लेते हुए बाल विवाह रोकने के लिए उन्हें समय रहते जानकारी प्रदान करें। बाल विकास परियोजना अधिकारी रागिनी कौशिक ने बाल विवाह पर अपना विचार प्रकट करते हुए, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से सजग रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.