जामताड़ा, फरवरी 11 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में फतेहपुर प्रखंड में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में अध्यक्ष एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत इसके कानूनी प्रावधानों और दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। मौके पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.