शामली, फरवरी 6 -- शामली। बाल विवाह मुक्त भारत विशेष राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक कांधला के ग्राम पंचायत जसाला में समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सहायक गुरमीत चौहान ने की तथा उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह पूर्णतः गैर-कानूनी है। बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही बाल विवाह कराने, सहयोग करने या इसमें शामिल होने पर दो वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों का प्रा...