अररिया, फरवरी 19 -- अररिया, संवाददाता बाल विवाह रोकथाम के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ रवाना हुआ। डीडीसी रोजी कुमारी , जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभु कुमार रजक एवं आईसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि हम सभी को बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी जिम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। डीपीओ ने कहा कि जहां भी बाल विवाह हो उसकी सुचना 1098 पर तुरंत दें। सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। जागरण कल्याण भारती के संजय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.