दुमका, जनवरी 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बी.एड. संकाय, एसपी कॉलेज द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केपी यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, बी.एड. प्रशिक्षुओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार दुबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह 100 दिवसीय अभियान समाज में व्याप्त बाल विवाह की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने, इसके दुष्परिणामों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को कानून, शिक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने ...