साहिबगंज, जनवरी 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि।मॉडल कॉलेज, मुरली में बुधवार को भारत सरकार एवं सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के दिशा-निर्देश पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह के अध्यक्षता में किया गया। मौके पर उन्होंने समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा युवा वर्ग को इसके दुष्परिणामों और कानूनी पहलुओं से अवगत कराना था। बाल विवाह को समाज का एक घोर अभिशाप बताते हुए कहा कि आज जब देश डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है, तब भी ऐसी सामाजिक बुराइयों का बना रहना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का वास्तविक मापदंड महिलाओं और बालिकाओं की स्थिति से तय होता है। बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान कर ही बाल...