हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देश पर "बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान शुरू किया गया है। इस 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के नागरिकों को ऑनलाइन शपथ दिलाकर बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित भारत पोर्टल पर ऑनलाइन शपथ लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए पोर्टल पर जाकर नागरिक अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य उत्तर प्रदेश तथा जनपद की जानकारी भरकर शपथ ले सकते हैं। शपथ पूर्ण होने के बाद प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, बच्चों के अधिकार...