महोबा, फरवरी 8 -- बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह को समाजिक कुरीति बताते हुए जागरुक किया गया। कहा कि बाल विवाह के खात्मे के लिए समाज को जागरुक होना पड़ेगा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम के द्वारा तहसील क्षेत्र के गौरहारी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस और महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक शिल्पी राजपूत ने कहा कि बाल विवाह से बेटियों का भविष्य खराब हो रहा है। समूह जनरल स्पेशलिस्ट रीता चौरसिया ने सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, बाल व...