छपरा, दिसम्बर 24 -- फोटो 21 बाल बिबाह के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि/लहलादपुर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के लहलादपुर प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं समुदाय को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना था। जिला परियोजना प्रबंधक प्रेम प्रकाश ने बाल विवाह, लैंगिक हिंसा एवं महिलाओं के अधिकारों जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे पूर्व विवाह कराना दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.