गंगापार, दिसम्बर 25 -- बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गरियावां में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का अयोजन बीईओ क्षमा शंकर पांडेय के नेतृत्व व मार्गदर्शन में किया गया। मौके पर फतेहपुर कायस्थान संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने बाल विवाह को रोकने, बच्चों की शिक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। वंदना, पूनम चौधरी, संध्या यादव, फैमीना कय्यूम, उदय नारायण मिश्र, श्रद्धा सिन्हा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.