कानपुर, दिसम्बर 23 -- पुखरायां,संवाददाता। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में मंगलवार को बाल विवाह निषेध विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बाल विवाह अधिनियम और कानूनी पहलूओं के साथ कानूनी कार्रवाई पर विस्तार से जानकारी दी गई। संगोष्ठी में डॉ.मंजू अग्निहोत्री ने कहा कि बाल विवाह कुरीति को केवल कानून से नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता लाकर समाप्त किया जा सकता है। डॉ.अंशुमान उपाध्याय ने वैदिक काल,स्मृति काल एवं वर्तमान समय में विवाह की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी युवा की आयु से पूर्व विवाह होना शारीरिक एवं मानसिक दोनों ही तरह से अक्षम बना देना है। डॉ.पर्वत सिंह ने संगोष्ठी का संचालन करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक परिवेश से होती है, इसके लिए एक निश्चित आ...