हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 20 -- बाल विवाह जहां आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सबसे गंभीर समस्या है। वहीं कुछ लोगों की जागरूकता के कारण यह कई जगह वरदान भी साबित हो रहा है। बिहार के सुपौल जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। छातापुर के कटहरा पंचायत में बाल विवाह के बाद एक सास अपनी बहू का एडमिशन कराने स्कूल पहुंच गई। शिक्षिका स्मिता ठाकुर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग बाल विवाह को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं, तो कई लोग सास की पहल की सराहना भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहू का नामांकन मध्य विद्यालय कटहरा में कक्षा 9 में कराया गया है। शिक्षिका द्वारा सवाल पूछे जाने पर सास ने बताया कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे अहम है। यही कारण है कि शादी होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.