मऊ, फरवरी 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वुमेन की टीम के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही उन्हें बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय ने बताया कि बाल विवाह समाज के विकास में एक बड़ी बाधा है। इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिला कल्याण विभाग विभागीय योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को इन योजनाओं से ला...