शामली, जनवरी 6 -- मंगलवार को थानाभवन थाना परिसर में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर धर्म गुरुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में किया गया। जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 27 नवंबर से 8 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं, श्रद्धालु समुदाय तथा विवाह से जुड़े सेवा प्रदाताओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर सहित अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ-साथ मैरिज हॉल, बैंक्विट हॉल, बैंड पार्टी, डीजे, कैटरर्स, फोटोग्राफर एवं टेंट हाउस संचालकों को भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से सदफ खान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.