गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरुकता वाहन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई। हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। जिसके माध्यम से लोगों को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। बताया गया कि बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा और बाल विवाह रोकथाम से संबंधित संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। डीडीसी ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करने के लिए निरंतर एवं व्यापक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। बाल विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.