सासाराम, जनवरी 29 -- बिक्रमगंज। बाल विवाह निषेध को बढावा देने हेतु विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आशा का आयोजन कझाई उच्च मध्य विद्यालय में किया गया। इस संबंध में नालसा के 100 दिवसीय निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन के तहत पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार, राजेश कुमार सिंह व श्यामसुंदर मिश्रा, पीएलभी मो. रिजवान, विकास कुमार द्वारा संबंधित विद्यालय में इस कार्यक्रम को आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों को बाल विवाह निषेध क्यों जरूरी विषय पर कानूनी जानकारी दी गई। छात्रों को इस कार्यक्रम को जन-जन तक फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...