पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। जीविका के संकुल संघ तथा ग्राम संगठन के स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में दीदियों ने समाज के मुख्य धारा अपनी भूमिका के ऊपर चर्चा की। जीविका के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों से उनके जीवन में आए बदलावों को रेखांकित किया। जीविका दीदियों ने पुरुष के समान समाज में स्वयं की भूमिका निर्धारित करने के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की तथा कई योजनाएं बनाई। सामुदायिक संस्थानों के स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से दीदियों ने अपने अधिकार, सुरक्षा तथा समाज में अपनी भूमिका निर्धारित करने पर चर्चा की। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली जीविका से जुड़े कई साधन सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.