सराईकेला, जनवरी 10 -- राजनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के तत्वावधान में शनिवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविन्दपुर पंचायत के बोंगा डांडू गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह निवारण, डायन प्रथा उन्मूलन एवं नशा मुक्ति विषय पर एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फैली सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा उन्हें कानूनी अधिकारों और सरकारी संरक्षण की जानकारी देना था। कार्यक्रम का संचालन रबि कांत भकत, अधिकार मित्र (पी.एल.वी.), गोविन्दपुर पंचायत, रमेश हांसदा, अधिकार मित्र (पी.एल.वी.), केंदमुंडी पंचायत एवं राम हांसदा, अधिकार मित्र (पी.एल.वी.), एदल पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार ठाकुर, जिला बाल सुरक्षा पदाधिकारी, सरायक...