देवघर, जनवरी 8 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी अंतर्गत निजी विद्यालय बाल विद्या मंदिर के सेवानिवृत्त शिक्षक मो. जहीरूद्दीन मियां के आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार शिक्षक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से न केवल परिजनों बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उनके पैतृक गांव लकरा में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जैसे ही यह समाचार विद्यालय तक पहुंचा, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रयाग सिंह सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.