गाजीपुर, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। रानीपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में शनिवार को निपुण भारत मिशन एवं प्री-प्राइमरी के अंतर्गत 'मेरा आंगन-मेरे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और खेलकूद के माध्यम से बुनियादी साक्षरता प्राप्त करने वाले नन्हे बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था। प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित बाल वाटिका के पांच-पांच 'निपुण' बच्चों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...