मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित साईं गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने सोमवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया और गोवर्धन उत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान की लीलाओं और क्रियाओं में अंतर होता है। अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है। अंत में गोवर्धन उत्सव मनाया गया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, मीनू गुप्ता, नलिन गुप्ता, प्राची गुप्ता,शशि अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, निमित जायसवाल, चिराग गुप्ता, चेरी गुप्ता,संगीता गुप्ता, गिरीश, गीता, ज्योति, शालिनी, रेखा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...