फिरोजाबाद, अक्टूबर 29 -- फिरोजाबाद। नगर के पालीवाल हॉल में भगवान श्री कृष्ण के नाम की धूम मची हुई है। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास द्वारा भगवान की बाल लीलाओं के साथ, गोवर्धन पूजा की कथाओं को सुनने के अलावा छप्पन भोग को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास आचार्य भोलेश्वर दयाल दीक्षित ने सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का बड़े सुंदर ढंग से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान को गाय की सेवा और मक्खन चोरी करना बहुत अच्छा लगता था। गोवर्धन पूजा भगवान ने इंद्र देवता के घमंड को दूर करने के लिए की थी। उन्होंने बताया कि इंद्र ने गोकुल को पानी में डूबने के लिए जमकर बरसात की तो उन्होंने अपनी लीला से उसके सारे अहंकार को चूर-चूर कर दिया। गोवर्धन पूजा की लीला को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.