औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी औरैया में शनिवार को हर बच्चे की प्रतिभा को सलाम थीम पर बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक संतोष कुमार पांडे ने किया। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष प्रियंका पांडे, ललित कुमार पांडे, विद्यालय प्रबंधक सोनम पांडे और दिनेश पांडे मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बाल मेले में विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित वस्तुओं, खेलों और स्वयं तैयार किए गए खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। इनमें चाट, अंकुरित अनाज, सैंडविच, चाइनीज़ फूड, ...