दरभंगा, जून 9 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सिंहवाड़ा में एक साइकिल दुकान पर बाल मजदूरी कर रहे 12 वर्षीय किशोर को मुक्त कराया गया है। इस मामले में सिंहवाड़ा स्थित लाल मोटरसाइकिल गैरेज के संचालक लालपुर निवासी लाल बाबू भगत के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में श्रम परिवर्तन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। श्रम परिवर्तन अधिकारी लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान बाल मजदूरी करते हुए पाया गया। बाल मजदूरों के बचाव में चल रहे अभियान के छापेमारी दल में श्रम परिवर्तन अधिकारी तारडीह रजत राउत, श्रम परिवर्तन अधिकारी सदर मोहन कुमार, कुशेश्वरस्थान के शुभम एवं बहेड़ी की विजेता भारती मौजूद थे। सामाजिक कार्यकर्ता नारद मंडल एवं नारायण कुमार मजूमदार भी छापेमारी के दौरान मौजूद थे। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.