रांची, जून 29 -- रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के गड़के में शनिवार रात अवैध बालू लदे ट्रक ने नामकुम थानेदार की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में थानेदार मनोज कुमार और उनका बॉडीगार्ड अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिदरौल स्थित मां कलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऑर्किड अस्पताल रेफर किया गया। थानेदार को सिर पर 12 टांके लगे हैं। इस दुघर्टना में एयरबैग खुलने से थानेदार का वाहन चालक बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि शाम में डीजीपी मूवमेंट को लेकर नामकुम थानेदार ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने अपनी गाड़ी से निकले थे। उसी दौरान बालू लदे ट्रक के चालक ने पुलिस को देख गाड़ी घुमाकर भागने की कोशिश की और थानेदार के वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.