रायपुर, जून 7 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर में कुछ लड़कों द्वारा लड़कियों को परेशान करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक पार्टी से घर लौट रही लड़कियों के एक समूह को कुछ लड़कों ने परेशान किया। घटना गुरुवार को हुई जब लड़कियां शहर के महादेव घाट के पास देर रात एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थीं। इस घटना ने तब भयावह रूप ले लिया जब कथित तौर पर हमलावरों में से एक ने एक लड़की की उंगली काट ली। कथित तौर पर बिलासपुर और कोरबा की रहने वाली लड़कियों को वापस लौटते समय रोका गया और उन पर बेरहमी से हमला किया गया। घटना के बाद लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस वारदात के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर, एक्स पर वायरल हो रही वीडियो से ली गई है। घटना का वीडियो हिंसक है, जिसे हिन्दुस्तान आपको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.