लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ। अलीगंज स्थित बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी में सोमवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 11वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूल के मीडिया प्रभारी ओपी वर्मा ने बताया कि 11 वीं में अंजली शर्मा, 9 वीं की दिव्यांशी शर्मा,8 वीं की सुफियान, सातवीं की आराध्या, 6 वीं की अलका, 5 वें के आतिफ, चौथी की इल्मा व तीसरी कक्षा की माहिरा ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों ने निबंध लिखने में अच्छा प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.