कानपुर, नवम्बर 14 -- फोटो सरसौल। बाल दिवस पर शुक्रवार को महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिआओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर प्रार्थना से हुई। जिसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। फिर देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बच्चों को नेहरू जी के जीवन एवं बाल प्रेम के बारे में प्रेरणादायक जानकारियां भी दी गई। वहीं विद्यार्थियों ने लेमन दौड़, सेक दौड़, 100 मीटर दौड़, खो-खो और कबड्‌डी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जहां कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बालिकाओं द्वारा तैयार की गई रेसिपी प्रतियोगिता ने सबका मन ...