रुडकी, नवम्बर 14 -- श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल, अनु शर्मा व बबीता त्यागी ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अनु शर्मा, मुन्नी देवी, संगीता, वंशिका शर्मा, अनीता यादव, अनुराधा, पूर्णिमा ने इति सी हंसी गाने पर नृत्य किया। अनीता रस्तोगी, संगीता, वैशाली नेगी, वंशिका शर्मा, अनीता यादव, अनुराधा ने लकड़ी की काठी गाने पर नृत्य किया। अनु शर्मा ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...