बुलंदशहर, नवम्बर 15 -- बाल दिवस पर सनरेज स्कूल के चार विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश का भविष्य निर्माता बताते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। सनरेज स्कूल के प्रबंधक पुनीत जैन ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों से बच्चों को बाल दिवस पर निमंत्रण दिया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सनरेज स्कूल के विद्यार्थी अविका जैन, अनन्या सिंघल, चिराग सिंघल, कार्तिक रस्तोगी को लेकर प्रधानाचार्य आभा अग्रवाल राष्ट्रपति भवन पहुंचे। द्रौपदी मुर्मू ने सभी बच्चों को देश का निर्माता बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने सभी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। चलते समय स्टेशनरी से भरा एक बैग प्रत्येक विद्यार्थी को पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.